{"_id":"5b0c48d94f1c1b9d6e8b5163","slug":"101527531737-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किया जाएगा जरुरी काम, बाद में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले किया जाएगा जरुरी काम, बाद में मतदान
Updated Mon, 28 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान भूल खेतों में काम करते नजर आए किसान
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर गांव के लोगों में उत्साह नजर नहीं आया। ज्यादातर किसान और महिलाएं 11 बजे तक भी खेतों में काम करते नजर आए। जब उनसे वोट डालने के बारे में पूछा गया तो उनका एक ही जवाब मिला कि पहले करेंगे अपना जरूरी काम और बाद में मतदान।
सोमवार को क्षेत्र में हुुए लोकसभा उपचुनाव में गांव के लोगों में वोट डालने का उत्साह व जागरूकता कम नजर आई। बूथों पर मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ, लेकिन सुबह गांव में बूथ खाली पड़े नजर आए। ज्यादातर किसान और महिलाएं सुबह से ही अपने खेतों में काम करते नजर आए। कई गांव में किसान 11 बजे तक भी खेतों में स्प्रे व पानी चलाते दिखाई दिए। तो कुछ गन्ने के खेत में खुदाई करते दिखाई दिए। गांव बहावड़ी के खेतों में महिला संतोष व रेखा पशुओं के लिए चारा काटती मिली। वोट डालने के बारे में पूछने पर बताया कि कोई नेता हमारे पशुओं को घास डालने नहीं आएगा। इसलिए पहले अपना जरूरी काम है उसके बाद ही समय मिलने पर वोट डाली जाएगी। आदमपुर की महिला विमला, गीता, सरिता ने यही कहा कि पहले काम बाद में मतदान। वहीं, आदमपुर निवासी किसान ईश्वर व नवीन निे कहा कि वोट तो शाम तक भी डाल सकते हैं। पहले खेतों में सिंचाई जरूरी है। गांव चूनसा के बिजयपाल खेत में खाद डाल रहे थे तो कुुुुरमाली के किसान सुखबीर पानी चलाने के लिए नाली साफ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। इसलिए वोट डालने से ज्यादा अपना काम जरूरी है।