फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएम ने कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मनाई होली

डीएम ने कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मनाई होली

Wed, 28 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मनाई होली
गुलाल और फूलों से खेली होली
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों और खाप चौधरियों के साथ होली मनाई। गुलाल और फूलों से होली खेली तथा मिठाई खिलाकर शुभकामना दी गई।

इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि होली प्रेमभाव का त्योहार है। त्योहार पर अपनी तमाम बुराइयों को त्याग कर और गिले शिकवे मिटाते हुए मिल जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने भी होली की शुभकामना दीं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह, तहसीलदार राकेश त्यागी, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सिंह, बतीसा खाप के बाबा सूरजमल, गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह, बहावड़ी ग्राम प्रधान बबली, भाकियू नेता पप्पू मलिक कुड़ाना, देवराज पहलवान, विनोद अरोरा, राकेश सैनी, सत्येंद्र कुमार, जयपाल सिंह, लियाकत अली, दिव्या वर्मा, कुरबान अली, राजीव कपूर, शफक्कत हसन, कुलदीप कुमार, रवि मलिक आदि मौजूद रहे। उधर, कलक्ट्रेट परिसर स्थित बार भवन में जिला बार एसोसिएशन की तरफ से भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह आदि ने अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दीं। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार, प्रदीप पंवार, मनोज जांगिड़, मनोज देशवाल, विवेक कुमार, मुनेश गर्ग, वीरेंद्र कुमार, संजय शर्मा, धीर सिंह मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed