{"_id":"5a85cb3d4f1c1bd04b8b5c01","slug":"101518717757-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने बनाईं उपयोगी वस्तुएं
शामली।
वीवी पीजी कॉलेज में हिंदी, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई। हिंदी विभाग में अपशिष्ट पदार्थ प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने व्यर्थ सामान के माध्यम से उपयोगी वस्तुएं बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही हिंदी विभाग में ही महापुरुष चित्र प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने कबीर, सूरदास, तुलसीदास, पृथ्वीराज चौहान और मीरा आदि के चित्र बनाकर अपनी कला दिखाई। अपशिष्ट पदार्थ में वैशाली प्रथम, आकांशा द्वितीय, रेखा तृतीय रही। चित्र प्रतियोगिता में सवेरा प्रथम, नितिका द्वितीय, मीनू तृतीय रही। राजनीति विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें मीनाक्षी प्रथम, निकिता द्वितीय, वैष्णवी तृतीय रही। अर्थशास्त्र विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता में वर्षा तरार प्रथम, रचना कोरी द्वितीय, आकांशा शर्मा तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय के प्रबंध समिति सचिव दीपक जैन व प्राचार्य वेद कुमारी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर मंजू मगन, संगीता सक्सेेना व मृदुला जैन रही। इस दौरान डॉक्टर भूूपेंद्र, डॉक्टर प्रताप, बबली, छवि, गुंजन, दिनेश कुमार, अनुज जैन, अरविंद कुमार, विनय जैन आदि मौजूद रहे।