{"_id":"5a85cb3b4f1c1ba1268ba864","slug":"101518717755-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएससी के विद्यार्थियों ने कक्षा न चलने पर प्राचार्य से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएससी के विद्यार्थियों ने कक्षा न चलने पर प्राचार्य से की शिकायत
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई नहीं होने से विद्यार्थी परेशान
शामली।
आरके पीजी कॉलेज में एमएससी वनस्पति विज्ञान की कक्षाएं नहीं चल रही है। छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य और प्रबंध समिति से कॉलेज में कक्षाएं चलवाने की मांग की। विद्यार्थियों ने जल्द ही कक्षा न शुरू होने पर मेरठ विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति से शिकायत करने का निर्णय लिया।
बृहस्पतिवार को आरके पीजी कॉलेज में लगातार एमएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष की कोई भी कक्षाएं नहीं चलने से छात्र-छात्राएं बेहद परेशान नजर आए। छात्र-छात्राओं ने कहा कि कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए आते हैं, लेकिन कॉलेज पहुंचने पर कक्षाएं नहीं चलती। इस वजह से समय और करियर दोनों बर्बाद हो रहा है। विद्यार्थियों ने बताया कि कई बार पहले भी प्राचार्य और कॉलेज प्रबंध समिति से कक्षा चलवाने के लिए अपील की जा चुकी है। प्रत्येक छात्र-छात्रा से 13000 हजार रुपये फीस ली गई है। विद्यार्थियों ने एक बार फिर से कालेज प्राचार्य डाक्टर अरविंद कुमार और प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिव से शिकायत करते हुए कक्षा चलवाने की मांग की।