फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से किसान की फसल जली

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से किसान की फसल जली

Sat, 23 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से किसान की फसल जली
चौसाना (शामली)। पठानपुरा में एक किसान के खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से तीन बीघे गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। चौसाना के गांव पठानपुरा में चरण सिंह किसान 10 बीघा गन्ने की फसल उगाकर परिवार की गुजर बसर कर रहा था। शुक्रवार रात अचानक किसान के खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से करीब तीन बीघे गन्ने का खेत जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्र होकर पीड़ित के खेत को बचाने के लिए खेत में पहुंचे और मिट्टी व पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान के खेत में आग लगने के बाद से किसान का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed