{"_id":"5a297edc4f1c1ba7678c0272","slug":"101512668892-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली प्रभारी ने छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली प्रभारी ने छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुर
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना(शामली)। नारी सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत कैराना कोतवाली प्रभारी ने टीचर कॉलोनी में पहुंचकर ट्यूशन आने जाने वाली छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कॉलोनी की महिलाओं को भी सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार टीचर कॉलोनी पहुंचे। वहां उन्होंने ट्यूशन आने जाने वाली छात्राओं, महिलाओं को नारी सुरक्षा और आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में बताया कि उक्त नंबर पर की गई कॉल सीधे लखनऊ में रिसीव होती है। वहां से संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दे दी जाती है।
फर्जीवाडे के शक में पकड़े चार लोग
कैराना(शामली)। बृहस्पतिवार को दो युवक व दो युवतियां कस्बा कैराना में ईदगाह के पास गांधी ग्रामोद्योग की योजना के तहत डिटर्जेंट पाउडर बनाने के प्रशिक्षण दिलाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। रजिस्ट्रेशन की फीस 15-15 रुपये ली जा रही थी। किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी कि प्रशिक्षण के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस चारों को कोतवाली ले आए। पूछताछ में मालूम चला कि वह कोई फर्जीवाड़ा नहीं कर रहे हैं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक युवतियों को छोड़ दिया गया।