फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Zone wise work will be done for water supply through new pipeline

Shahjahanpur News: नई पाइप लाइन से जलापूर्ति के लिए जोन वार होगा काम

Sun, 02 Jul 2023 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Zone wise work will be done for water supply through new pipeline
मोहल्ला चौभुर्जी में नए ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति शुरू कराने के लिए होने वाले कार्य का जायजा लेत
- शहर में बने सात नए ओवरहेड टैंकों से अभी नहीं हो रही जलापूर्ति
विज्ञापन

- वहीं, जलापूर्ति की पुरानी पाइप लाइनों में रोजाना हो जाता है लीकेज

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शहर में सात स्थानों पर ओवरहेड टैंक बनाए गए थे। इन ओवरहेड टैंक से अभी जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। अब जल निगम और नगर निगम मिलकर नई पाइप लाइन से जलापूर्ति को चालू करने के लिए जोन वार काम करेंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

अमृत योजना के तहत हर घर जल मुहैया कराने की मुहिम के तहत शहर में सात ओवरहेड टैंक बनवाए गए हैं। इसके साथ ही पाइप लाइन बिछा दी गई, कुछ घरों में कनेक्शन भी कराए गए लेकिन तय समयावधि बीतने के बाद भी अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। कई बार ओवरहेड टैंकों की टेस्टिंग हो चुकी है, जिसमें कई जगह पर लीकेज होने की समस्या सामने आई थी। इसकी वजह से इन्हें नगर निगम के हैंडओवर नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जबकि शहर में पड़ी पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होती रहती है। करीब दो साल से शहर की सड़कों को खोदकर सीवर लाइन डालने का काम भी किया जा रहा है। खोदाई होने पर जलापूर्ति की लाइन और कनेक्शन टूट गए। इस कारण घरों तक जलापूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको ध्यान में रखकर जल निगम ने जोन वार कार्य पूरा कर जलापूर्ति की व्यवस्था सुचारू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत चौभुर्जी में काम भी शुरू हो गया है। यहां पर बने नए ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति शुरू की जाएगी।
-
50 करोड़ रुपये से बनाए गए ओवरहेड टैंक
अमृत योजना के पहले चरण में शहर के गढ़ी गाड़ीपुरा और फत्तेपुर रेती में ओवरहेड टैंक बनवाया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में चार ओवरहेड टैंक बनवाए गए। ये अंटा चौराहा, गर्रा, आवास विकास कॉलोनी, श्यामतगंज गौटिया व किला में स्थित हैं। जल निगम के मुताबिक, सभी ओवरहेड टैंकों के निर्माण पर करीब 50 करोड़ रुपये से खर्च किए गए।
------
कनेक्शन देने के लिए तैयार किया जा रहा प्रस्ताव
नवनिर्मित ओवरहेड टैंकों से पहले 18 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य मिला है। इसका कार्य पूरा करा लिया गया था। अब नए कनेक्शन दिए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करवाया जा रहा है। इसको अगली बोर्ड बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।

-
बनाए गए सात जोन व 14 सब जोन
जल निगम की ओर से सात जोन व 14 सब-जोन बनाए गए हैं। इस तरह से कुल जोन की संख्या 21 रहेगी। जोन नंबर एक में निसरजई, एमनजई जलालनगर, जलालनगर, हाथीथान, दिलाजाक, रामनगर, चिनौर, जलालनगर बाहर चुंगी, जोन दो में अजीजगंज, काशीराम, लालपुर, जोन तीन में लोदीपुर, रेती, नई बस्ती, ख्वजा फिरोज, सरायकाइयां, दलेलगंज, रोजा, निवाजपुर मोहल्ले शामिल हैं। जोन नंबर चार में दीवान जोगराज, किला, जियाखेल, गर्रा, भारद्वाजी, आनंदपुर, युनुसखेल, सिंजई, जोन पांच में खलीलशर्की, मोहम्मद जई, अंटा, हयातपुरा, बाबूजई, रोशनगंज, बहादुरपुरा, तारीन बहादुरगंज, खिरनीबाग, सदर, बाडूजई पेशावरी, जोन छह में सुभाषनगर, आवस विकास, महंमद जलालनगर, बाबूजई, बीबीजई, हद्दफ, मामूड़ी तथा जोन सात में ककरा, तिलहरजई, अलीजई, ताजूखेल, तरीन टिकली, रंगीन चौपाल को शामिल किया गया है।

-
नई पाइप लाइन से जलापूर्ति के लिए जोन वार कार्य किया जाएगा। इस दौरान ओवरहेड टैंकों की टेस्टिंग, लीकेज ठीक किए जाने और कनेक्शन देने का काम होगा। एक जोन में काम पूरा होने के बाद दूसरे जोन में शुरू किया जाएगा।
- सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed