{"_id":"5e9f14538ebc3e90955a665f","slug":"zamati-third-report-become-negative-shahjahanpur-news-bly403390359","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 के लिए गए सैंपल, जमाती की तीसरी रिपोर्ट भी आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 के लिए गए सैंपल, जमाती की तीसरी रिपोर्ट भी आई निगेटिव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात से लौटे थाईलैंड के नागरिक की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 37 अन्य कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से छह लोगों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में अब कोराना पॉजिटिव कोई भी केस नहीं है लेकिन पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
तीन कोरोना संदिग्ध को जिला मुख्यालय पर भेजा
कलान। दिल्ली और नोएडा से लौटे तीन युवकों में कोराना के लक्षण मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में भेजकर क्वारंटीन कराया गया है। कलान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरेंद्र यादव के मुताबिक जनता रोड, रामलीला ग्राउंड के पास और इकरी खेड़ा गांव में रहने वाले युवक हाल में ही नोएडा और दिल्ली से लौटे थे। उनके घर आने के बाद ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दे दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और तीनों को टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि दो युवकों में कोरोना के लक्षण लग रहे थे।