फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Yuva Morcha workers played Holi in GF College

जीएफ कॉलेज में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खेली होली

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Yuva Morcha workers played Holi in GF College
जीएफ कॉलेज में होली खेलते भाजयुमो के कार्यकर्ता व छात्र - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जीएफ कॉलेज में होलिकोत्सव मनाकर रंग-गुलाल से होली खेली। इसके बाद पैदल यात्रा निकाली गई। छात्रों ने होली खेलने के साथ ही नृत्य भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जीएफ कॉलेज में एकत्रित हुए। पहले सभी ने कॉलेज में होली खेली, एक-दूसरे को रंग ओर गुलाम से सराबोर कर दिया। फिर कॉलेज से पैदल यात्रा के रूप में निकले। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कैंप कार्यालय राजभवन तक कार्यकर्ता रंग में सराबोर होकर और नाचते-गाते पहुंचे।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के जिला मंत्री सचिन सैनी ने कहा कि जीएफ कॉलेज में इस तरह की होली पहले कभी नहीं खेली गई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक होली खेली है। इसका सभी ने आनंद लिया। इस दौरान अभि ठाकुर, रजत मिश्रा, सूरज सिंह, ध्रुव यादव, विशाल तिवारी, अभिषेक सिंह, शिवम, सूरज, रिजवान खान, मोहम्मद फाजिल, अमन, विकास, मोनू, सौरभ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed