{"_id":"62c8931fcc322f751c0afcc5","slug":"youths-fired-incident-caught-in-cctv-shahjahanpur-news-bly4907881136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बस्ती रेती में युवकों ने की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बस्ती रेती में युवकों ने की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करते देखते आरोपी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती में बृहस्पतिवार की रात असलहों से लैस युवकों ने कई राउंड फायरिंग की। सुबह मोहल्ले के ही अंकित पांडेय का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उस वक्त आरोपी धमकी देकर चले गए। रात को दोबारा आकर गाली गलौज करके फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को तीन युवक फायरिंग करते हुए नजर आए हैं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी अंकित पांडेय सात जुलाई को सुबह किसी काम से जा रहे थे। तभी हनुमत धाम पुल के पास तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों अंकित से रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रात नौ बजे तीनों युवक अंकित के घर के बाहर आए और गालीगलौज करते हुए बाहर निकलने को कहने लगे। जैसे ही अंकित ने छज्जे से झांका तो जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसके बाद बंदूक से कई राउंड फायर किए।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन महेंद्र सिंह पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में अंकित एवं उसके परिवार से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें तीन युवक बाइक से आकर फायरिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। घटना की तहरीर अंकित की मां कृष्णा देवी पत्नी कृष्णा मुरारी की ओर से दी गई है। मामले में रेती के रहने वाले गोविंद सिंह, हनी, बिल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं। आरोपी हनी की बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। -संजय कुमार, एसपी सिटी