UP: 'भरत तिवारी को गोली मारी, हमें भी मार दो', एनकाउंटर से नाराज युवक सिलिंडर लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में शिवम मिश्रा नाम का युवक शनिवार रात पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर से नाराज था। पुलिस ने युवक की पत्नी और बेटे को बुलाया, तब करीब तीन घंटे के बाद उसे नीचे उतरा गया।
विस्तार
भरत तिवारी के एनकाउंटर नाराज था युवक
शिवम मिश्रा रात करीब साढ़े 11 बजे अपने घर से सिलिंडर उठा लाया और पानी की टंकी पर चढ़ गया। सीढ़ियों के जरिये काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद उसने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर अजीजगंज पुलिस पहुंची, फिर चौक कोतवाली से पुलिस ने मौके पर जाकर उसे उतारने का प्रयास शुरू किया। वह भरत तिवारी के एनकाउंटर से नाराज था। वह बार-बार सिलिंडर का रेगुलर खोलकर माचिस से आग लगाता था, जब लपट निकलने लगती थी तो रेगुलेटर बंद कर देता था। उसकी इस हरकत से हड़कंप मच गया।
पत्नी-बेटे ने लगाई गुहार तो नीचे उतरा युवक
इस बीच उसकी पत्नी और बेटे को बुलाया गया। माइक के जरिये बेटे और पत्नी ने टंकी से उतरने का अनुरोध किया। यह भी कह दिया कि नहीं उतरोगे तो वह दोनों भी अपनी जान दे देंगे। इस बीच युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी भी पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। उसका राशन कार्ड, आवास का लाभ दिलाने का वादा किया। रात करीब एक बजे उसे उतारा गया। युवक को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस के अनुसार, युवक शराब का आदी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.