फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth made identity with their creations

कम उम्र में युवाओं ने अपनी रचनाओं से बनाई पहचान

Sat, 23 Apr 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth made identity with their creations
सिराज फैसल खान - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शनिवार को विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाएगा। इस पुस्तक दिवस पर हम शहर के ऐसे युवाओं की बात करेंगे, जिन्होंने अपनी किताब, शायरी व काव्य रचनाओं के जरिये अपनी पहचान को स्थापित किया। कोई गीत लिखता है तो कोई गजल, किसी ने अपनी किताब के दम पर अपना मुकाम स्थापित किया। कॉलेज में पढ़ते हुए ही छात्रों ने पुस्तक के जरिये अपनी अलग पहचान बना ली है।
विज्ञापन

कम समय में आफताब ने किया नाम रोशन
पुवायां तहसील के बड़ा गांव निवासी बिस्मिल आफताब आलम ने कम समय में लेखन के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया। गोला के संसारपुर डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर आफताब ने 2007 से अपने सफर की शुरुआत की थी। रौनक मुसब्बिर के सानिध्य में आफताब ने हिन्दी और उर्दू पर पकड़ बनाते हुए शायरी लिखी। अब वह किताब को छपवाना चाहते हैं। इस दौरान आफताब ने बंबई, रुड़की, लखनऊ समेत कई बड़े शहरों में कवि सम्मेलन व मुशायरों में अपनी छाप छोड़ी। उनकी रचनाओं की काफी ज्यादा सराहना होती है।
विज्ञापन

जल्द ही आने वाली है युवा कवि की किताब
आवास विकास कॉलोनी निवासी विकास शर्मा की किताब भी जल्द ही बाजार में आने वाली है। कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान के निर्देशन में गजल, कविता, गीत आदि लिखा है। किताब को छपवाने के लिए उनकी पूरी तैयारी है। इसके अलावा वह कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं से वाह-वाही लूटते हैं। विकास शर्मा बताते हैं कि बचपन से ही हिंदी की तरफ काफी ज्यादा रुझान था, इसलिए बड़े कवियों और शायरों के वीडियो देखकर काफी कुछ सीखा। शेष कमियों को ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान ने दूर करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘क्या तुम्हें याद कुछ आता नहीं’ से फैसल की पहचान
पुवायां तहसील के गांव महानंदपुर निवासी सिराज फैसल खान उभरते हुए शायर हैं। उनकी गजल, नज्म संग्रह क्या तुम्हे याद कुछ आता नहीं का विमोचन अभी कुछ दिन पहले ही किया गया था। किताब ने काफी ज्यादा सराहना पाई है। युवा कवि की रचनाएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। उनकी गजल संग्रह का विमोचन तुलसी मीर फाउंडेशन की ओर से कराया गया था। सिराज फैसल बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही शायरी लिखने का शौक था। धीरे-धीरे शायरी करने लगे।

बिस्मिल आफताब

बिस्मिल आफताब- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विकास शर्मा

विकास शर्मा- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed