फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth killed in road accident, nephew injured

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, भांजा घायल

Fri, 12 May 2023 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 12 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident, nephew injured
खुटार। बाइक के किसी वाहन की चपेट में आने से गांव सहारू निवासी सुखप्रीत की मौत हो गई। उनका भांजा राहुल घायल हो गया। पुलिस ने सुखप्रीत का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव सहारू निवासी 27 वर्षीय सुखप्रीत अपने भांजे गांव के ही 24 वर्षीय राहुल के साथ बाइक से बुधवार शाम खुटार गए थे। रात दस बजे वहां से लौटते वक्त मैलानी रोड पर गांव प्रसादपुर के पास सुखप्रीत की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुखप्रीत और राहुल घायल हो गए। राहुल की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को खुटार सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने
विज्ञापन

सुखप्रीत को मृत घोषित कर दिया।
राहुल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सुखप्रीत की शादी नहीं हुई थी। उनके पिता चिरौंजीलाल की पहले ही मौत हो चुकी है। सुखप्रीत मेहनत मजदूरी कर अपना और मां सरवत्ता देवी का गुजरा करते थे। बेटे की मौत से सरवत्ता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed