फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth killed after being run over by a train on the Bahgul River bridge; torso fell into the river.

Shahjahanpur News: बहगुल नदी के पुल पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नदी में गिरा आधा धड़

Sat, 13 Jun 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth killed after being run over by a train on the Bahgul River bridge; torso fell into the river.
श्याम सिंह उर्फ पप्पू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र के बिहारीपुर कुनिया गांव निवासी 30 वर्षीय श्याम सिंह उर्फ पप्पू की बृहस्पतिवार रात बहगुल नदी पुल पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद उनका आधा धड़ नदी में गिरा, जबकि आधा पटरी पर रह गया। हादसे के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन को पांच मिनट के लिए मीरानपुर कटरा स्टेशन पर रोककर काॅशन देकर निकाला गया।
विज्ञापन

श्याम सिंह दिल्ली में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बहगुल नदी पुल पर सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने बरेली के बिलपुर रेलवे स्टेशन पर हादसे की सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह थाने पहुंचे पिता दिनेश कुमार ने फोटो देखकर शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे सोशल मीडिया पर बेटे का फोटो देखा था, लेकिन यकीन नहीं हुआ। तेज बारिश के कारण थाने नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। बहू राधा सात-आठ माह से अपने मायके में रह रही है। पौत्र प्रिंस और पारस की देखभाल वही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed