फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth killed after being hit by a train; his head was found ten feet away.

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, दस फूट दूर मिला कटा सिर

Thu, 16 Jul 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth killed after being hit by a train; his head was found ten feet away.
तिलहर। शाहजहांपुर और तिलहर के बीच किलोमीटर संख्या 1242/29-31 के मध्य अप लाइन पर जनता एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने अपनी जान दे दी। उसका सिर करीब दस फूट दूर पड़ा मिला। युवक लखीमपुर का रहने वाला है। इस दौरान ट्रेन 30 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

बुधवार की रात 8:45 बजे अप लाइन पर जनता एक्सप्रेस के सामने 30 वर्षीय युवक कूद गया। हादसे के बाद युवक का शव जनता एक्सप्रेस में फंस गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका। मेमो आने पर तिलहर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को इंजन से निकाला गया। ट्रेन की चपेट में आने के कारण युवक के धड़ के टुकड़े हो गए, जबकि सिर मौके से करीब दस फूट दूर पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, युवक के बैग की तलाशी लेने पर आधार कार्ड मिला है, जो लखीमपुर खीरी के गांव बेलहरा शाहपुर जागीर निवासी आदित्य कुमार का है। युवक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि आधार कार्ड के जरिये मृतक के घर तक सूचना भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed