{"_id":"6a36e8a733ec216e2e0b5438","slug":"youth-from-backward-classes-to-receive-free-computer-training-seven-institutes-selected-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176715-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण, सात संस्थान चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण, सात संस्थान चयनित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को ‘ओ’ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण मिलेगा। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय की ओर से जिले में सात प्रशिक्षण संस्थाओं का चयन किया गया है।
इन चयनित संस्थाओं में एम कंप्यूटर संस्थान, कॅरिअर शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान और दक्ष संस्थान शामिल हैं। ई-पायनियर कंप्यूवेयर प्राइवेट लिमिटेड, मल्होत्रा कॉलेज ऑफ सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन भी चयनित हुए हैं। उड़ान कंप्यूटर संस्थान तथा यूनिक कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग प्रबंधन भी इस सूची का हिस्सा हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपनी वरीयता के अनुसार संस्थान का चयन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद मुद्रित आवेदन 10 जुलाई तक विकास भवन में जमा करना होंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक हो। उसके पास वैध पिछड़ी जाति प्रमाणपत्र होना भी आवश्यक है।