फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fine of up to 30,000 for burning stubble... government benefits will also be stopped.

Shahjahanpur News: पराली जलाई तो 30 हजार रुपये तक जुर्माना... सरकारी लाभ भी होंगे बंद

Mon, 21 Sep 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fine of up to 30,000 for burning stubble... government benefits will also be stopped.
शाहजहांपुर। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ इस बार प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पराली जलाने पर किसानों से 30 हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। पराली जलाने वाले किसानों का गन्ना सट्टा निरस्त करने के साथ लेवी पर धान खरीद, खाद-बीज और अन्य कृषि योजनाओं के लाभ से भी वंचित किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पराली प्रबंधन को लेकर हुई बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में रात्रि चौपाल लगाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिले में सेटेलाइट से पराली जलाने की 139 घटनाएं सामने आईं थीं। संबंधित किसानों के खिलाफ जुर्माना वसूलने, गन्ना सट्टा निरस्त करने और धान खरीद से प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना एसएमएस यंत्र के कंबाइन से धान कटाई करने पर मशीन को सीज किया जाएगा। किसानों से पराली गोशालाओं में भेजने की अपील की गई। कृषि विभाग की ओर से पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। किसानों से इसका लाभ उठाने के लिए कहा गया। इस दौरान सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, उप कृषि निदेशक पीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed