फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth found unconscious at roadways bus stand dies

Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे पर अचेत मिले युवक की मौत

Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth found unconscious at roadways bus stand dies
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव निबऊ नगला निवासी विंद्रेश मिश्रा (40) बेहोशी की हालत में रोडवेज बस अड्डे पर मिले थे। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक- विंद्रेश मिश्रा शराब पीने के आदी थे। वह घर पर काफी कम रहते थे। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह रोडवेज बस अड्डे पर अचेत अवस्था में मिले थे। सूचना पर पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई राजेश मिश्रा ने बताया कि छह भाइयों में सबसे छोटे विंद्रेश के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। उनकी मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन



सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
खुटार। सड़क हादसे में घायल गांव मलिका निवासी सत्यप्रकाश शुक्ला (55) की इलाज के दौरान शाहजहांपुर में बुधवार रात मौत हो गई।

सत्यप्रकाश शुक्ला 23 नवंबर की शाम खेत पर छुट्टा पशुओं को भागने गए थे। घर लौटते समय बंडा खुटार मार्ग पर एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज की थी। घायल सत्यप्रकाश शुक्ला का पहले शाहजहांपुर और बाद में लखनऊ में इलाज चला। इसके बाद उनको फिर से शाहजहांपुर भेज दिया गया था। सत्यप्रकाश शुक्ला की मौत से पत्नी रामगुनी, पुत्र अभिषेक शुक्ला, पुत्री आराधना सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed