{"_id":"5b0572534f1c1be0408b76e4","slug":"youth-duped-by-3-7-lac-by-daughter-father-duo","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर 3.70 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर 3.70 लाख रुपये ठगे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Thu, 24 May 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने खेत और मकान बेंचकर 3.70 लाख रुपये दिए इसके बाद भी उसे ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला। युवक ने जब मामले की शिकायत डीएम से की तो जिलाधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पिता-पुत्री सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रेलवे स्टेशन मार्ग पर राधा टॉकीज के निकट रहने वाले विजेंद्र शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। वर्ष 2012 में नगर के मोहल्ला दातागंज निवासी प्रेम प्रकाश शर्मा ने उसकी नौकरी रेलवे विभाग में लगवा दिए जाने को लेकर चार लाख रुपये की डिमांड की। जिसमें दो लाख रुपये एडवांस दिए जाने की बात कही। आरोप है कि नौकरी मिलने की उम्मीद में उसने अपना एक मकान औने पौने दामों में बेच कर प्रेम प्रकाश, उनकी पुत्री गीता शर्मा, बीना शर्मा, आकाश शर्मा, सीता शर्मा और जय कुमार पाठक को दो लाख रुपये दे दिए। जिस पर आरोपियों ने एक सप्ताह में ज्वाइनिंग लेटर दिलाने की बात कही।
आरोप है एक सप्ताह बाद पुन: रुपये मांगने पर उसने अपना तीन बीघा खेत एक लाख सत्तर हजार रुपये में बेचकर रुपये आरोपियों को दिए। लेकिन निर्धारित समयावधि निकलने के बाद भी उसे ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला। उसने जब इसकी शिकायत की। तो वह लोग टालमटोल करने लगे। आरोप है कि बार-बार तगादा करने पर वह लोग मारपीट व झगड़े पर आमादा होते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कॉफी अनुनय-विनय के बाद आरोपी गणों ने बैंक का एक लाख 70 हजार रुपये का एक चेक उसे दिया जो फर्जी साबित हुआ। पुलिस ने डीएम के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।