फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies of electric shock from HT line wire in tree

Shahjahanpur News: एचटी लाइन के तार से पेड़ में आ रहे करंट से युवक की मौत

Sun, 06 Jul 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electric shock from HT line wire in tree
दिलबाग सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। जैतीपुर थाना क्षेत्र के हवासपुर गांव में शुक्रवार शाम एचटी लाइन के तार से पेड़ में आ रहे करंट से 38 वर्षीय दिलबाग सिंह की मौत हो गई। वह आम तोड़ रहा था तभी उसे करंट लग गया।
विज्ञापन

दिलबाग सिंह के घर के सामने आम का पेड़ लगा है। बारिश के चलते पेड़ गीला होने व एचटी लाइन छूने की से उसमें में करंट उतर आया। शुक्रवार की शाम जैसे ही दिलबाग सिंह आम तोड़ने के लिए पेड़ के पास गए, उन्हें करंट लग गया। परिजनों ने किसी तरह बांस के डंडों से उन्हें छुड़ाया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टर ने चेकअप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दिलबाग खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक की पत्नी हरपिंदर जीत कौर गुमसुम हो गईं हैं। तीन साल के बेटे गुरमनदीप सिंह की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई है। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। विद्युत लाइन ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तार छूने से बालक को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत
शाहजहांपुर। गढि़या रंगीन के धुबला करीमनगर गांव निवासी लालाराम के नौ वर्षीय बेटे विक्रांत की करंट लगने से मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी युवक की शादी थी। पड़ोसी ने गर्मी के चलते मेहमानों के लिए जनरेटर लगा रखा था। शुक्रवार को विक्रांत बच्चों के साथ बकैना के पेड़ के पास खेल रहा था। इस दौरान विक्रांत का हाथ जनरेटर के तार से छू गया। करंट लगने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन विक्रांत को निजी अस्पताल ले गए। शनिवार को विक्रांत की हालत बिगड़ी। उसकी मौत हो गई। गढि़यारंगीन थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर बालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed