{"_id":"6a2c5f8035952a22be0729f9","slug":"youth-dies-in-accident-on-badaun-farrukhabad-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-175957-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलान थाना क्षेत्र के बिचोला गांव निवासी बाइक सवार आदेश कुमार (24) की बृहस्पतिवार रात थरिया गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। उनका दोस्त विजय घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार, आदेश अपने दोस्त विजय के साथ बृहस्पतिवार की रात फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गुढ़ेरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रात करीब 11 बजे बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर थरिया गांव के हुए हादसे ने आदेश की जिंदगी छीन ली। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन आदेश के शव को देख बिलख पड़े। परिजनों के अनुसार, आदेश अविवाहित थे।