फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies after falling from train while travelling to Delhi.

Shahjahanpur News: दिल्ली जाने के लिए निकले युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Sun, 26 Jul 2026 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from train while travelling to Delhi.
संदीप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर/रोजा। हरदोई जिले के थाना मझिला क्षेत्र के लोकपुर गांव निवासी 25 वर्षीय संदीप की सोमवार सुबह रोजा जंक्शन और पंडित रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह दिल्ली में काम करने के लिए जा रहे थे। आधार कार्ड से उनके शव की शिनाख्त की गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता रामप्रसाद ने बताया कि इकलौते बेटे संदीप की शादी करीब पांच साल पूर्व हुई थी। उसकी दो साल की एक बच्ची है। पिछले साल बेटे संदीप की पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके चलते काफी दिन तनाव में रहे थे। उसके बाद दिल्ली में काम करने चले गए। संदीप करीब डेढ़ माह में दिल्ली से घर आते और परिवार से मिलकर खर्चा देकर चले जाते थे।
विज्ञापन

अभी कुछ दिन पूर्व ही संदीप दिल्ली से घर आए थे। शनिवार की शाम चार बजे दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। रविवार सुबह रोजा पुलिस से बेटे की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि रोजा क्षेत्र में संदीप की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इसके बाद शाहजहांपुर आए तो बेटे का शव पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब संदीप की बच्ची की जिम्मेदारी उसके बूढ़े माता-पिता के कंधों पर आ गई है। इकलौते भाई की मौत से शादीशुदा बहन माधुरी का भी रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

संदीप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

संदीप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed