फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies after being hit by a train

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 24 Oct 2025 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train
रोजा। हथौड़ा बुजुर्ग निवासी श्याम (31) की बृहस्पतिवार शाम घर से 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पिता भारत ने बताया कि श्याम की पत्नी भाई दूज पर मायके गई हुई थी। बेटा मजदूरी करता था। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक गंगा सिंह ने बताया कि मृतक के पिता भारत ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार किया है। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पत्नी के आने के बाद शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

--
वाहन की टक्कर से दंपती घायल
तिलहर। थाना रोजा क्षेत्र के रहने वाले एक दंपती शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। रमापुर गांव के धीरज अपनी पत्नी मोनी को बाइक से मायके से घर ले जा रहे थे। हाईवे स्थित बिलहरी मोड़ के पास दोपहर करीब तीन बजे अचानक किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed