फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth Congress march palace entourage out

युवा कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर घेरा राजभवन

Wed, 05 Aug 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 05 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress march palace entourage out
विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस सदर बाजार चौराहा, गोविंदगंज होते हुए नगर विधायक सुरेश खन्ना के राजभवन में घुस गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वहां पर पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ने पीएम मोदी के इशारे पर कांग्रेस सांसदों को बर्खास्त करने का काम किया है। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कहा कि स्पीकर ने भाजपा नेता के रूप में कार्य किया है, जो गलत है। कहा कि युवा कांग्रेस मोदी सरकार के हर जनविरोधी कार्य का विरोध करेगी। इसके बाद शहर अध्यक्ष तस्नीम अली खां ने कार्यकर्ताओं को राजभवन घेरने के लिए रवाना किया। जुलूस निकालने वालों में एनएसयूआई अध्यक्ष मोहम्मद कैफ, सेवा दल कांग्रेस के संजीव गुप्ता, अनूप वर्मा, संतोष गुप्ता, रवि कैथवार, अदीब अहमद, कृष्ण विनोद मिश्रा, ममता सिंह, इरफान खां, ब्रजेश सिंह, फरमान खां, वंदना सक्सेना, कुसुम कठेरिया, शमशाद खां, शाका खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed