फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth commits suicide by shooting himself in Puwayan

पुवायां में युवक ने खुद को गोली मार कर जान दी

Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by shooting himself in Puwayan
पुवायां। गांव खिरिया पाठक निवासी 25 वर्षीय हरविंदर यादव ने सोमवार रात खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। हरविंदर के चाचा नीरज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के गोली मार कर जान देने का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात खिरिया पाठक में हरिंवदर के घर फायर की आवाज सुनकर गांव के तमाम लेेग मौके पर पहुंचे। परिजन भी घर के एक कमरे की ओर गए तो वहां हरविंदर का लहूलुहान शव पड़ा देखा। पास में तमंचा भी पड़ा हुआ था। परिजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

हरविंदर के चाचा नीरज कुमार ने बताया कि उनका भतीजा शराब पाने का आदी था। हरविंदर के पिता की मौत हो चुकी है, वह मां के साथ रहता था। हरविंदर की शादी नहीं हुई है। सोमवार रात हरिवंदर ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरविंदर की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। नीरज के अनुसार हरविंदर का घर में किसी से विवाद नहीं हुआ था। उसने आत्महत्या क्यों की है, इसकी जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि परिजन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed