{"_id":"62b0d073f3a1f3191523e8ca","slug":"youth-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-shahjahanpur-news-bly488932922","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल और कहिलिया रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। उसका शव रेलवे लाइन के बीच में पड़ा होने के कारण ट्रेनों को रोका गया। उसकी पहचान सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांवआटा बुजुर्ग निवासी सचिन के रूप में हुई। बरात से मोबाइल गायब करने के बाद पहचान होने पर सचिन ने बदनामी के डर से ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।
सोमवार सुबह करीब दस बजे युवक का शव अप लाइन के बीच में पड़ा मिला। मालगाड़ी के चालक ने कंट्रोल को सूचना दी। जहां से इस लाइन पर आ रही गाड़ी को रोकने के साथ ही रोजा पावर केबिन को सूचित किया। इस बीच 14235 बरेली एक्सप्रेस व मालगाड़ियों को रोक दिया। आधे घंटे के बाद शव हटने पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। युवक की शिनाख्त सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव आटा बुजुर्ग निवासी रामअवतार ने अपने बेटे सचिन के रूप में की।
उन्होंने थाने पर पहुंचकर बताया कि गांव में 16 जून को राजेंद्र पुत्र भिखारी के घर बरात आई थी, जिसमें उसका बेटा सचिन भी गया था। वहां से वह एक मोबाइल ले आया। सोमवार सुबह मोबाइल को तलाश करते हुए राजेंद्र व उनके परिजन घर पर आए और सचिन से मोबाइल लेकर चले गए। इसके बाद से सचिन ने बदनामी व आत्मग्लानि की वजह से कहेलिया फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।