फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 14 Oct 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
खुटार। बुधवार शाम साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक के परिवार के लोगों को सूचना दी गई, इसके बाद गजेंद्र के पुत्र अजयपाल और दीपू खुटार पहुंचे। देर रात तक शव खुटार सीएचसी पर रखा हुआ था।
विज्ञापन

थाना पुवायां के गांव बनिगवा निवासी 48 वर्षीय गजेंद्र कुमार बुधवार शाम बाइक से किसी काम से खुटार आ रहे थे। खुटार पुवायां मार्ग पर गांव लक्ष्मीपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लगने से वह गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को खुटार सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी पर डॉक्टर ने गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गजेंद्र के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उनके परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दे दी गई है। सूचना पर गजेंद्र के पुत्र अजयपाल और दीपू खुटार सीएचसी पहुंचे। थाना प्रभारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि परिवार के लोगों के तहरीर देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गजेंद्र हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed