फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man's family attacked for love marriage...sister kidnapped

Shahjahanpur News: प्रेम विवाह करने पर युवक के परिवार पर किया हमला... बहन का अपहरण

Tue, 17 Dec 2024 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 17 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Young man's family attacked for love marriage...sister kidnapped
निगोही में विवाद के दौरान तोड़ी गई कार। संवाद
शाहजहांपुर। निगोही के एक गांव में प्रेम विवाह के बाद अपना सामान लेने घर आए युवक पक्ष के लोगों पर युवती के परिजनों ने हमला कर दिया। मारपीट में वकील समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।
विज्ञापन

बदला लेने के लिए युवक की बहन का भी अपहरण कर लिया। पुलिस ने पूरी रात तलाश करने के बाद सोमवार दोपहर उसे गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है। मामले में 18 लोग नामजद कराए गए हैं, जिनमें पांच महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी 12 लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में उनकी नातिन आती थी। उसकी कुछ दूरी पर रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई। छह महीने पहले युवक उसे लेकर चला गया और विवाह कर लिया। डर की वजह से युवक ने गांव में स्थित अपने मकान में ताला डाल दिया और परिवार समेत बरेली के फरीदपुर में जाकर बस गया। ठंड आने पर गर्म कपड़े लेने के लिए रविवार की शाम सात बजे युवक की मां अपनी 19 वर्षीय बेटी, अधिवक्ता समेत दो अन्य लोगों के साथ आई थीं।
विज्ञापन

गांव में कार रुकते ही लड़की पक्ष के लोगों ने घेराबंदी कर हमला कर दिया। साथ आए अधिवक्ता व एक अन्य व्यक्ति को मकान से खींचकर पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। इनमें एक के सिर व दूसरे के पैर में गंभीर चोट आई है। इस बीच उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। पीड़ित पक्ष ने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची, पर हालात ज्यादा खराब देखकर उनसे स्थिति नहीं संभली तो सिपाहियों ने निगोही थाने में सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजे इंस्पेक्टर अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलाें को सीएचसी भेजा। यहां से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवती के अपहरण की सूचना अधिकारियों को दी गई। एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर प्रयांक जैन एसओजी, सर्विलांस सेल की टीम के साथ पहुंचे। कटरा, खुदागंज रोजा, तिलहर से भी पुलिस बल बुला लिया गया।
पीड़ित महिला से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू किए। घराें में दबिश देने के साथ बाग और खेत तक में तलाश की गई। सोमवार दोपहर 12:50 बजे गांव स्थित नदी के किनारे गन्ने के खेत में अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया।

---------------
हाथ-पैर बांधकर डाला, महिलाएं कर रही थीं निगरानी
-बताते हैं कि मारपीट के दौरान युवती पक्ष के दो युवक बाइक पर बैठाकर युवक की बहन का अपहरण कर ले गए थे। गन्ने के खेत में उसके हाथ-पैर बांधकर डाल दिए थे। यहां पर कुछ महिलाएं निगरानी के लिए बैठाई थीं। पीड़ित पक्ष ने विवाद के दौरान 30 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप भी लगाया है। बताया कि गाड़ी में रखे 20 हजार रुपये भी नहीं मिले हैं। हालांकि, तहरीर में रुपयों का जिक्र नहीं है। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने थाने में खड़ा कराया है।
--------
सूचना आने पर युवती की तलाश शुरू की गई थी। 24 घंटे के अंदर युवती को बरामद कर लिया। वांछितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
प्रयांक जैन, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed