फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man dies during treatment; woman accused of beating him.

Shahjahanpur News: युवक की उपचार के दौरान मौत, महिला पर पीटने का लगा अरोप

Sat, 27 Jun 2026 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Young man dies during treatment; woman accused of beating him.
पोस्टमॉर्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते मृतक प्रवीन के परिजन। संवाद
खुदागंज / शाहजहांपुर। खुदागंज के भर्री बसंतपुर गांव निवासी 18 वर्षीय प्रवीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रवीन के भाई ओमप्रकाश ने गांव की एक महिला पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि प्रवीन गुजरात में रहकर मजदूरी करते थे। करीब 15 दिन पूर्व अचानक स्वास्थ्य खराब होने के चलते गांव लौट आए थे। 22 जून को उनकी हालत बिगड़ी तो वह दवाई लेकर आए और गर्मी के चलते पाकड़ के पेड़ के नीचे लेट गए। परिजनों के अनुसार, एक मकान में मां-बेटी के बीच विवाद हो रहा था।
विज्ञापन

उनकी बेटी विवाद के बाद पेड़ के पास आकर बैठ गई। इस बीच आई उसकी मां ने बेवजह प्रवीन की पिटाई कर दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर बीसलपुर ले गए। वहां से बरेली ले जाकर भर्ती कराया। शुक्रवार को परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आ रहे थे। इस बीच प्रवीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह जिला नियंत्रण कक्ष से व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिलने पर थाना खुदागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला बीमारी के चलते मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--
जाम लगाने की कोशिश

पोस्टमॉर्टम के बाद देर शाम परिजन प्रवीन के शव को लेकर घर पहुंचे, फिर रात करीब नौ बजे ग्रामीणों के साथ शव को लेकर निगोही क्षेत्र के ऊनकलां मोड़ पर पहुंचे और जाम लगाने की कोशिश की। पहले से मौजूद पुलिस ने जाम लगने नहीं दिया। परिजनों को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed