{"_id":"656f27911b2472582305f77f","slug":"young-man-dead-body-found-hanging-from-a-tree-before-ring-ceremony-in-shahjahanpur-2023-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: गोदभराई की रस्म से पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: गोदभराई की रस्म से पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप
Tue, 05 Dec 2023 07:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2023 07:07 PM IST
सार
बंडा थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी युवक संत कुमार का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर दोस्तों ने शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
संत कुमार की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी सोनपाल के 18 वर्षीय पुत्र संत कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार रात में उसका शव महुआ के पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पिता ने रुपयों के लेन-देन को लेकर दो दोस्तों पर मारपीट के बाद शराब पिलाकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
संत कुमार अपने परिवार के लोगों के साथ चेन्नई में मजदूरी करने गया था। दिवाली से एक महीने पहले ही घर लौट आया था। उसके बाद गांव के युवकों के साथ शादियों में फल के स्टाल लगाने का काम करने लगा। संत कुमार के भाई अरुण कुमार ने बताया कि संत कुमार की शादी खुटार में तय हुई थी। बुधवार को गोदभराई की रस्म होनी थी।
विज्ञापन
Bareilly: यातायात नियम तोड़ने में मंडल में पहले स्थान पर बरेली, शहर का यह चौराहा बना हॉटस्पॉट
विज्ञापन
संत कुमार के मोहल्ले के ही दो युवकों पर चार दिन की दिहाड़ी के रुपये बकाया था। रुपये मांगने के लिए वह गया था। रात में उसका शव बीआरसी परिसर में महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के पिता सोनपाल ने बताया कि संतकुमार को चार सौ रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी मिलती थी। उसके चार दिन के रुपये बकाया थे। उन्हीं रुपयों के विवाद में मारपीट के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। थाना प्रभारी आरके मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शादी के चलते घर लौटा संतकुमार
सोनपाल के बड़े पुत्र अरुण की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा संत कुमार चेन्नई में काम करता था। उसके लिए भी खुटार में लड़की देखी गई थी। बरात की वजह से दिवाली से पहले वह घर लौट आया था। बुधवार को गोदभराई की रस्म होनी थी। उससे पहले ही बेटे की मौत से पिता सोनपाल व मां प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोनपाल के बड़े पुत्र अरुण की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा संत कुमार चेन्नई में काम करता था। उसके लिए भी खुटार में लड़की देखी गई थी। बरात की वजह से दिवाली से पहले वह घर लौट आया था। बुधवार को गोदभराई की रस्म होनी थी। उससे पहले ही बेटे की मौत से पिता सोनपाल व मां प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है।