फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man and girl killed by train

युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान

Wed, 23 Mar 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Young man and girl killed by train
कहिलिया में प्रेमी युगल का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय युवती ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। उनके शव मंगलवार सुबह दिल्ली-लखनऊ रेलखंड पर कहिलिया फाटक से दाउदपुर की ओर रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

युवक सोमवार रात आठ बजे घर से दावत में जाने की कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इसी तरह युवती भी रात करीब 12 बजे घर से निकल गई। रात तीन बजे युवती के पिता चीनी मिल से गन्ना डालकर लौटे तो उन्हें दरवाजे खुले मिले। उन्होंने परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की। बेटी की चारपाई खाली देखकर उसने युवक केे परिजन से संपर्क किया। पता चला कि वह भी रात से घर नहीं आया। दोनों के परिजन ने उनकी तलाश की।
विज्ञापन

इधर, युवक और युवती रात में ही कहिलिया फाटक से दाउदपुर की ओर रेलवे ट्रैक पहुंच गए। तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर दोनों के शव अपलाइन पर कई टुकड़ों में पड़े मिले। सुबह मालगाड़ी के चालक ने क्षत-विक्षत शव देखकर रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। पावर केबिन से मेमो आने के बाद आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। शव के पास मिले आधार कार्ड के जरिये मृतकों की शिनाख्त हुई। सेहरामऊ दक्षिणी थाने से सुबह आठ बजे दोनों के परिजन को सूचना दी गई। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। युवक की बाइक भी रेल लाइन के पास खड़ी मिली।

युवती की उम्र परिजन 18 साल बताई जा रही है। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में कोई पक्ष तहरीर देगा तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed