फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   world wetland day

पशु-पक्षी प्रकृति का एक महत्वपूर्ण अंग : मानवेंद्र

Mon, 03 Feb 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
world wetland day
शाहजहांपुर। वर्ल्ड वेटलैंड डे पर वन विभाग की ओर से फखरगंज झील में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को दिखाया गया। इस दौरान पक्षियों की गणना भी कराने के बाद प्राथमिक विद्यालय में एक गोष्ठी भी आयोजित कराई गई। यहां भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह और डीएफओ आदर्श कुमार ने पक्षियों के आचरण संबंधी जानकारी देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रविवार को डीएफओ आदर्श कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम और तीन स्कूलों के बच्चे फखरगंज झाबर पहुंचे। यहां करीब 70 विद्यार्थियों को दूरबीन के जरिए झाबर में विचरण कर रहे बड़ा बगुला, छोटा बगुला, पनडुब्बी, पनकौआ, चील, जलमुर्गी, टिटहरी, कौआ, देशी मैना, सारस, पोंड हिरोन, बिग टेल, मुरहेन, ओपन विल स्टोर्क, किंग फिशर, कामन कूट, मलाड़ पक्षियों को दिखाया गया। सुबह आठ बजे की गई गणना में 587, नौ बजे की गई गणना में 439 और 10 बजे की गई गणना में 456 पक्षी झील में दिखे। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पशु-पक्षी प्रकृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। इनके अस्तित्व को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि पक्षी, पशु खत्म हो जाएंगे तो जीवन चक्र बिगड़ जाएगा और इंसानों का भी रहना मुश्किल हो जाएगा। डीएफओ आदर्श कुमार ने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण में वन विभाग का सहयोग करने की अपील की। इसके बाद वन विभाग के अफसरों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसडीओ श्वेता सरेन, वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी वन विभाग अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed