फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   World Vulture Awareness Day today: Vultures not seen in the district for four years

Shahjahanpur News: नवजात की मौत के बाद सीएचसी प्रभारी ने बंद कराया निजी अस्पताल

Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
World Vulture Awareness Day today: Vultures not seen in the district for four years
खुटार। नवजात की मौत और प्रसूता को छुट्टी न देने के मामले में बृहस्पतिवार को हुए हंगामे के बाद सीएचसी प्रभारी शुक्रवार को निजी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने छानबीन करते हुए निजी अस्पताल को बंद करा दिया है। जांच में स्टाफ कोई कागजात भी नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


गांव मोहनपुर निवासी शांति देवी ने 26 अगस्त को अपनी बहू डॉली देवी को प्रसव पीड़ा होने पर खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई थी। प्रसूता को छह दिन बाद भी छुट्टी न देने पर परिजन ने हंगामा किया था। इसके बाद डॉली देवी को छुट्टी दे दी गई थी। अमर उजाला ने एक सितंबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार निजी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में मौजूद स्टाफ से पंजीकरण और अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन अस्पताल प्रबंधन कोई कागजात नहीं दिखा सका। जांच में क्लीनिक में गांव लुकटाह निवासी मनोरमा देवी भर्ती मिलीं। इसके अलावा डस्टबिन में इंजेक्शन के खाली एंपुल, सिरिंज, ग्लूकोज की खाली बोतलें पड़ी मिलीं। गंदगी भी पाई गई। इसके बाद प्रभारी ने अस्पताल को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुटार के सीएचसी प्रभारी को निजी अस्पताल की जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल गलत तरीके से संचालित किया जा रहा है तो सीज किया जाएगा।

- डॉ. आरके गौतम, सीएमओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed