{"_id":"672fcdde941bb3e416005d2c","slug":"world-science-day-today-child-scientists-brought-glory-to-the-district-with-innovation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-130905-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व विज्ञान दिवस आज : नवाचार से बाल वैज्ञानिकों ने रोशन किया जिले का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व विज्ञान दिवस आज : नवाचार से बाल वैज्ञानिकों ने रोशन किया जिले का नाम
Sun, 10 Nov 2024 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
केशव दीक्षित
शाहजहांपुर। जिले में ऐसे बाल वैज्ञानिक भी हैं, जिन्होंने नवाचार से अपना व जिले का नाम रोशन किया है। इनमें पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र आदर्श शंखवार व केशव दीक्षित भी शामिल हैं। इनके बनाए मॉडल प्रदेश स्तर पर सराहे गए। छात्र विज्ञान के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
छात्र आदर्श शंखवार ने मंडल एवं प्रदेश स्तर पर होने वाली विज्ञान व गणित प्रदर्शनी-2022 में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया था, जिसे प्रथम स्थान मिला है। आदर्श ने बताया कि उनके मॉडल की संरचना में गीला, सूखा व हरा कचरा अलग-अलग कूड़ेदान में डालने और उनकी रिसाइकलिंग कर उपयोगी उत्पाद बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इसके साथ ही खुले में शौच से बचाव कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने व बीमारियों से बचने का संदेश दिया गया। वह अभी पढ़ रहे रहे हैं और एक सफल वैज्ञानिक बनना चाहते हैं, जिससे देश का नाम रोशन कर सकें।
केशव ने बताया कि उन्होंने स्मार्ट सिटी एंड डिजिटल इंडिया पर मॉडल प्रस्तुत किया था। इस मॉडल के माध्यम से दर्शाया कि तकनीकी द्वारा जनसुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है। डिजिटल कार्यों को बढ़ावा देने से समय, कागज, परिश्रम व धन की बचत हो सकती है। उनके मॉडल को जनपद, मंडल व राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। केशव का कहना है कि वह आगे भी नवाचार करने के लिए इच्छुक है। इसके लिए अवसर की तलाश है।