फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   World Environment Day has been on planting

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौध रोपण

Fri, 05 Jun 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 05 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
World Environment Day has been on planting
 विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संगठनों और संस्थानों की ओर से जिले भर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर पेड़-पौधे रोपित किए गए तो कई स्थानों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करके पर्यावरण के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को बीएसए राजेश वर्मा, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, आशीष, पंकज आदि ने मिलकर बीएसए दफ्तर प्रांगण में अशोक के पौधे रोपित किए।
विज्ञापन

कृभको श्याम फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की ओर से ददरौल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर जिगनेरा में पर्यावरण जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया। इसके तहत विद्यालय में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विचार व्यक्त किए गए। पुरस्कार वितरण कृभको श्याम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की पत्नी ऊषा गुप्ता ने किया। इस दौरान अब्दुल रब, इंद्रमणि मिश्रा, आदेश सिंह, प्रधानाध्यापक नीरज मिश्रा, राजवीर सिंह, साक्षी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधौली ब्लाक के गांव ढकिया हमीदनगर में ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में पौधे रोपित किए गए। मौके पर पहुंचे वन दरोगा थानेश्वर दयाल ने बच्चों को पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्ष लगाने के लिए कहा। इस दौरान वनरक्षक हीरा सिंह नेगी, मैजेनर आसिफ अली, करन सिंह, राकेश कुमार, दीनदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed