फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Workers traveling with labor specials jumped from the moving train, stirred up

श्रमिक स्पेशल से यात्रा कर रहे मजदूर चलती ट्रेन से कूदे, मचा हड़कंप

Sat, 09 May 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Workers traveling with labor specials jumped from the moving train, stirred up
शाहजहांपुर। अमृतसर से गोंडा जा रही श्रमिक स्पेशल से यात्रा कर रहे पांच मजदूर चलती ट्रेन से रोजा में कूद पड़े। मजदूरों के ट्रेन से कूदने की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने सभी को पकड़कर रेलवे के डॉक्टर से जांच कराने के बाद रोजा पुलिस के हवाले कर दिया। फिर उन्हें तिलहर के शेल्टर होम में ले जाया गया।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अमृतसर से गोंडा जा रही स्पेशल ट्रेन को सीतापुर होकर जाना था। इसी दौरान लोको पायलट ने मेन लाइन से ब्रांच लाइन पर ट्रेन को लाने के लिए स्पीड कम की तो शाहजहांपुर जिले केे पांच मजदूर चलती ट्रेन से कूद गए। हालांकि ट्रेन की गति कम होने के कारण किसी को चोट नही लगी। मगर स्टेशन पर मौजूद जीआरपी ने उन्हें पकड़ लिया और प्रशासन को इसकी सूचना दी। स्टेशन पर ही रेलवे के डॉक्टरों ने सभी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की और फिर रोजा पुलिस के हवाले कर दिया। रोजा पुलिस ने उन्हें तिलहर के शेल्टर होम में क्वारंटीन कराया है। जीआरपी के मुताबिक ट्रेन से कूदने वाले मजदूर खुदागंज के गांव सूथा मझिला निवासी अरविंद सिंह, सोनू सिंह, मुनेंद्र सिंह, सेठपाल सिंह और धर्मेंद्र सिंह हैं। श्रमिकों ने बताया कि वे सब अमृतसर स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। लॉकडाउन के बाद उन्होंने घर लौटने के लिए प्रशासन से संपर्क किया। इस पर बृहस्पतिवार रात अमृतसर से गोंडा जाने वाली श्रमिक एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-9 में उन्हें बैठा दिया गया। बैठाते समय उन्हें बताया गया था कि ट्रेन बरेली में रुकेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गोंडा पहुंचने के बाद उन्हें घर आने को फिर परेशान होना पड़ता इसलिए रोजा में ट्रेन की गति कम होने पर वे लोग कूद पड़े।
विज्ञापन

अमृतसर से गोंडा, गोरखपुर के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी, जिसमें खुदागंज के पांच मजदूर बैठे थे। ट्रेन के रोजा स्टेशन पर पहुंचने पर मजदूर चलती ट्रेन से उतर गए। जीआरपी ने उन्हें पकड़कर जिला प्रशासन को सूचना दी। स्टेशन पर ही रेलवे के डॉ. संजय रॉय ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया, फिर उन्हें रोजा पुलिस के हवाले कर दिया गया। - मनु गर्ग, एरिया मैनेजर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा स्टेशन पर पांच मजदूरों के चलती ट्रेन से उतरने की सूचना मिली थी, सभी थाना खुदागंज क्षेत्र के रहने वाले थे। स्वास्थ्य जांच के बाद वाहन से सभी को तिलहर के जीजीआईसी स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। - अशोक पाल, थाना प्रभारी, रोजा

ट्रेन से कूदने वाले होम क्वारंटीन
चलती ट्रेन से कूदने वाले तहसील क्षेत्र के ब्लॉक खुदागंज अंतर्गत गांव सूथा निवासी मजदूर सोनू सिंह, मुनेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सेठ पाल सिंह और अरविंद सिंह को तिलहर के जीजीआईसी शेल्टर होम से स्वास्थ्य जांच के बाद होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed