फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Workers engaged in road repair beaten up, extortion demanded from contractor

Shahjahanpur News: सड़क मरम्मत में लगे श्रमिकों को पीटा, ठेकेदार से मांगी रंगदारी

Tue, 12 Mar 2024 11:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
Workers engaged in road repair beaten up, extortion demanded from contractor
जलालाबाद। सड़क मरम्मत के कार्य में जुटे ठेकेदार से कुछ लोगों द्वारा दस प्रतिशत रंगदारी मांगने और न देने पर फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि इससे पहले जून में उसके खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


थाना रोजा के मोहल्ला लोधीपुर निवासी नौशाद राजकीय ठेकेदार हैं। पीडब्ल्यूडी से उसे परौर क्षेत्र के गांव दमुलिया से हबीबुल्लापुर अमृतापुर लिंक रोड, परौर से भौंती लिंक रोड व एमएफ उदयवारा से बेचेनगला तक स्पेशल मरम्मत का काम दिया गया था। पुवायां का अनीस उसका मेठ है।
विज्ञापन


ठेकेदार नौशाद के अनुसार, हबीबुल्लाहपुर में साढ़े चार किलोमीटर तक गिट्टी की लेयर डालकर काम कराना था। निर्माण के लिए एक सप्ताह से पटरी पर कार्य चल रहा था। रविवार को मजदूर काम कर रहे थे तभी दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार कुछ लोग आए और रंगदारी नहीं देने पर कार्य को रोक दिया। विरोध करने पर मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए सामान तोड़ दिया। इससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण आ गए। ग्रामीणाें को आता देखकर आरोपी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौशाद ने एसपी को सोमवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2022 में जून में उसने अल्हागंज क्षेत्र में गांव इमलिया जाने वाले मार्ग पर काम कराया था। उस दौरान भी कुछ अराजकतत्वों ने उससे धन उगाही का प्रयास करते हुए दस प्रतिशत की रंगदारी देने की मांग की थी, न देने पर फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी थी।

नौशाद के मुताबिक इसके बाद कांट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने जलालाबाद में रहने वाले एक अन्य असरदार व्यक्ति से सांठगांठ करके उसके खिलाफ जलालाबाद में एक फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया था। पीड़ित ने इस मामले की निष्पक्षता से जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।




----------



मामले का वीडियो वायरल

सड़क निर्माण को लेकर उपजे विवाद के बाद मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साइट पर काफी लोग एकत्र दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
--------


ठेकेदार का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की विवेचना सीओ जलालाबाद को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

मनोज अवस्थी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed