फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Workers crushed by the death of brick-laden trolley

ईंटों से लदी ट्राली से कुचलकर श्रमिक की मौत

Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बंडा।
अमर उजाला ब्यूरो बंडा। Updated Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Workers crushed by the death of brick-laden trolley
मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कब्जे में ली ट्रैक्टर-ट्राली, ड्राइवर हिरासत में
विज्ञापन

भट्ठे पर काम करने वाले एक श्रमिक की सोमवार को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। हादसे से श्रमिक के घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
गांव दिउहना निवासी जागेश्वर बेलदार ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र सुनील गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर परिवार के अन्य लोगों के साथ मजदूरी करता था। सोमवार सुबह आठ बजे वह अन्य मजदूरों के साथ दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में ईंटें भरकर गांव पिपरा जप्ती जा रहा था। रास्ते में बिलसंडा रोड पर गांव पटना के पास सुनील अपने ट्रैक्टर से उतर गया और दूसरे ट्रैक्टर की ट्राली पर बैठने लगा तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेने के बाद मृतक के परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी। इसके साथ ही शव को अस्पताल भिजवा दिया। सुनील की मौत की खबर पाकर पिता जागेश्वर, मां ईश्वरवती रोते बिलखते मौके पर पहुंचे औैर पुत्र का शव देकर बेहोश होकर गिर पड़े। सुनील चार भाई, बहनों में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण में मदद करता था। बंडा एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर ड्राइवर हरीसिंह को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed