{"_id":"690118a12d9f548ea007000b","slug":"work-will-begin-on-the-construction-of-strips-at-itms-intersections-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156226-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आईटीएमएस वाले चौराहों पर पट्टी बनवाने का शुरू होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आईटीएमएस वाले चौराहों पर पट्टी बनवाने का शुरू होगा कार्य
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) वाले पांच चौराहों पर सफेद पट्टी व जेबरा लाइन बनवाने के लिए मंगलवार को सीओ यातायात संजय कुमार ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने जल्द ही कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
स्मार्ट सिटी में नगर निगम की ओर से नगरीय क्षेत्र में 13 स्थानों पर आईटीएमएस लगाए गए थे। चौराहे संकरे होने के कारण सभी चौराहों पर ऑनलाइन चालान की सुविधा प्रारंभ नहीं हो सकी। टाउन हॉल, खिरनीबाग, सुभाष चौराहा समेत पांच स्थानों पर आईटीएमएस चल रहे हैं। इन चौराहों पर सफेद पट्टी और जेब्रा लाइन घिस गई है।
पट्टी नजर नहीं आने से लोग लाइन पार कर जाते हैं और उनका चालान हो जाता है। नगर निगम को ये कार्य कराना है, लेकिन कई महीनों से संज्ञान नहीं लिया गया। इस संबंध में यातायात कार्यालय से नगर निगम को पत्राचार भी किया गया। मंगलवार को मामले को लेकर सीओ यातायात संजय कुमार ने नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने चौराहों पर कार्य कराने की मांग की। सीओ ने बताया कि चौराहों पर पट्टी व जेबरा लाइन व बाजारों में सफेद पट्टी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने संबंधित को निर्देश दिए हैं।