{"_id":"67fd647ba1856299220e0087","slug":"work-to-replace-12-year-old-rail-track-started-two-hours-block-taken-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-141648-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 12 साल पुरानी रेल पटरी बदलने का काम शुरू, दो घंटे का लिया ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 12 साल पुरानी रेल पटरी बदलने का काम शुरू, दो घंटे का लिया ब्लॉक
Tue, 15 Apr 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अपलाइन की पुरानी हो चुकी पटरियों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया। सोमवार को दो घंटे का ब्लॉक लेकर जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत मालगाड़ियों को रोका गया। इस बीच गोविंदगंज रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी बदले जाने से दो घंटे तक रेल संचालन ठप रहा।
वर्ष 2012 में 58 केजी की पटरी को हटाकर 60 केजी की लाइन को डाला गया था। पटरी पुरानी होने के चलते रेल फ्रैक्चर होने पर कई स्थानों पर जॉगल प्लेट बांधनी पड़ी थी। रेलवे ने पुरानी पटरी को हटाकर नई डालने का काम शुरू कर दिया। रेल कर्मियाें की मानें तो खन्नौत पुल से मोहनगंज रेलवे फाटक तक पटरी बदली जाएगी। सोमवार को दोपहर सवा एक बजे से ब्लॉक लेकर गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास पटरी को बदलने का काम किया गया। इस बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस को हरदोई में कुछ देर रोकना पड़ा। कई मालगाड़ी भी अपलाइन पर खड़ी रहीं। सवा तीन बजे ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सका।