{"_id":"69dbe8e130c9ecf1a8072da4","slug":"work-on-the-multi-story-parking-facility-and-the-planetarium-has-gained-momentum-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-170466-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बहुमंजिला पार्किंग और तारामंडल के काम ने पकड़ी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बहुमंजिला पार्किंग और तारामंडल के काम ने पकड़ी तेजी
विज्ञापन
टाउनहॉल स्थित मैदान में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग। संवाद
शाहजहांपुर। शहीद द्वार में बहुमंजिला कार पार्किंग और तारामंडल का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। आठ माह में 50 प्रतिशत से अधिक काम हो गया है। कार्यदायी संस्था सीएडंडीएस के अधिकारियों के मुताबिक, दिसंबर 2026 तक दोनों परियोजनाओं का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके निर्माण से जाम की समस्या से निजात मिलेगी तो तारामंडल से बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी मिलेगी।
राज्य स्मार्ट सिटी के तहत शहीद द्वार पर 20 करोड़ की लागत से एक तरफ तारामंडल और दूसरी तरफ 13 करोड़ की लागत से बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण हो रहा है। इनका निर्माण अगस्त 2025 में शुरू हुआ था। इस कार्य को डेढ़ वर्ष में पूरा करना है। इसमें चार मंजिला कार पार्किंग बनाई जा रही है। बाजार आने वाले लोग अपने चार पहिया वाहन सड़क के किनारे खड़े कर देते हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या बन जाती है। इसका निर्माण होने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
तारामंडल शहर के बच्चों के लिए नई चीज होगी। इसमें अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित जानकारी दी जाएगी। बच्चे इसके अंदर से अंतरिक्ष का आनंद ले सकेंगे।
--
बहुमंजिला कार पार्किंग और तारामंडल का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। 50 प्रतिशत से अधिक दोनों परियोजनाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। दिसंबर 2026 तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- रघुवंशराम, परियोजना प्रबंधक, सीएडंडीएस