{"_id":"699f386f2bca817ccd08b36f","slug":"work-on-raising-the-bridge-over-the-garra-river-in-kakra-has-begun-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-166590-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ककरा में गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने का काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ककरा में गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने का काम हुआ शुरू
विज्ञापन
ककरा में गर्रा नदी पर पुल को ऊंचा करने का काम हुआ शुरू। स्रोत:जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। ककरा कुंड में गर्रा नदी पर बने पुल को ऊंचा करने का काम शुरू हो गया है। पुल नीचा होने की वजह से पानी पुल से टकराकर आसपास की कॉलोनियों में भर जाता था। चार करोड़ 24 लाख की लागत से पुल को 80 सेमी ऊंचा किया जाएगा।
ककरा को अजीजगंज से जोड़ने के लिए गर्रा नदी पर 181.13 किमी लंबे पुल का निर्माण 16 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था। पिछले दो सालों से आ रही बाढ़ से गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने पर पानी पुल से टकराकर निर्माणाधीन सरकारी भवनों, आसपास की कॉलोनियों में पानी भर गया था।
तकनीकी जांच हुई तो सामने आया कि इस पुल की डिजाइन के दौरान हाई फ्लड लेवल पर ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी पुल से टकराने लगता है। अधिकारियों का दावा है कि पुल की ऊंचाई बढ़ने से लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- --
ककरा में गर्रा नदी के पुल के ऊंचा करने के लिए संबंधित कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही तेजी से काम होगा।
- बिजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम