फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Work on construction of learning lab started in 11 Anganwadi centers

Shahjahanpur News: 11 आंगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग लैब बनने का काम शरू

Wed, 01 Nov 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Work on construction of learning lab started in 11 Anganwadi centers
शाहजहांपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रथम चरण में जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक आंगनबाड़ी केंद्र को लर्निंग लैब के रूप में विकसित करने का का प्रस्ताव रखा गया था। 11 आंगनबाड़ी में लर्निंग लैब बनाने का काम शुरू हो गया है। बजट के अभाव के चलते चार पर काम अटका हुआ है।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग अब आंगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग लैब की बनाने का काम कर रहा है। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक के एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र का चयन किया गया है। यहां पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, खेलकूद, पेयजल, विद्युतीकरण सहित 18 बिंदुओं पर कार्य कराए जाएंगे। जिले में 2913 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। लर्निंग लैब को 18 मानकों के साथ तैयार किया जाएगा। इसमें स्वच्छ पेयजल, ओवरहेड टैंक के साथ नल से जल आपूर्ति, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र के फर्श का टाइलीकरण किया जाएगा। लर्निंग लैब शेखूपुर सरैया, बिलहरी, कबीरपुर झेटूपुर, बझेडा भगवानपुर, लालपुर, बल्लिया, नरसुईया कलक्टरगंज, नत्थापुर, सैजनामधु, जामौर, सरथौली, गुनाह खमरिया, गुन्दौरा दाउदपुर, कटैया में बनाई जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed