फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women's Power Salute: Today, women who have achieved a position in society will be honored.

नारी शक्ति वंदन : समाज में मुकाम हासिल करने वालीं महिलाओं का सम्मान आज

Fri, 06 Mar 2026 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Women's Power Salute: Today, women who have achieved a position in society will be honored.
नारी श​क्ति वंदन कार्यक्रम का लोगो
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अमर उजाला की ओर से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल रॉयल पन्ना में दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इसमें समाज में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर अपना मुकाम हासिल करने वालीं 25 महिलाओं काे मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन

भोर फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के साथ विशिष्ट अतिथि महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी महिलाओं को सम्मानित करेंगी। समारोह में ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विषम परिस्थितियों में सराहनीय कार्य किए। कार्यक्रम में खेलकूद में बेहतर करने वालीं खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की जाएगी। इसके साथ ही स्वयंसेवी महिलाएं, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालीं महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed