फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women's Day: Women's empowerment honored, programs held at many places

Shahjahanpur News: महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान, कई जगह कार्यक्रम

Mon, 09 Mar 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Women's Day: Women's empowerment honored, programs held at many places
राजकीय मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस बीच समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। वहीं जिला कारागार में महिला बंदियों को साड़ी व सूट भेंट किए गए।
विज्ञापन

------------

शिविर में 14 लोगों ने किया रक्तदान
रानी लक्ष्मी बाई महिला विंग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 14 लोगों ने रक्तदान किया। सीएमएस डॉ.सरोज कुमार ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। संस्थापक डॉ.नमिता सिंह, संस्था अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने विचार रखे। इसके बाद डॉ.अमित सिंह, तन्मय गुप्ता, रितु सिंह, सोनी गौर, अर्चना भदौरिया, सुभा शर्मा, कृतिका सिंह, डॉ.नमिता सिंह, युवराज सिंह, अर्चना अग्रवाल आदि ने रक्तदान किया। विभागाध्यक्ष अमृता व डॉ.जीतू कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
महिलाओं को बांटे सूट व साड़ी

भोर फाउंडेशन की ओर से जिला कारागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था की ओर से महिलाओं को साड़ी व सूट भेंट किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने किया। इसके बाद श्रीराधा-कृष्ण के रूप में मयूर प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कवियत्री सुमन पाठक व समाजसेवी विमला बहन ने महिला कैदियों को महिला उत्थान व स्वावलंबन के लिए जागरूक किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ.दीपा दीक्षित ने विभिन्न बीमारियों से बचाव व सुरक्षा के लिए जानकारी दी। इस बीच बंदी महिलाओं ने गजल व गायन की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। फाउंडेशन की अध्यक्षा स्वाति सिंह ने कहा कि उनकी संस्था महिलाओं के उत्थान व नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए


भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल अटसलिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सुंदर कविताएं प्रस्तुत कर वाह-वाही लूटी, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाध्यापिका निकहत परवीन के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दपिंदर कौर, साइमा, तरन्नुम, शालिनी मिश्रा, अमृता मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
--
महापौर को सम्मानित किया

नगर निगम सभागार में नारी सम्मान समारोह कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र व अन्य अफसरों ने महापौर अर्चना वर्मा को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। महापौर की पुत्री प्रतिभा सिंह ने महिला पार्षदों और नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर अल्पना श्रीवास्तव व तराना जमाल को सम्मानित किया। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
--
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं के कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। महिला कल्याण विभाग की ओर से 100 दिवसीय राष्ट्रीय बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम में जिले में चौथा स्थान प्राप्त होने पर छह कार्मिकों को सम्मानित किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग में परामर्शदाता प्रतिभा मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सुप्रिया अवस्थी, आउटरीच वर्कर अवनीश कुमार, सुपरवाइजर ज्ञान स्वरूप, सुधीर कुमार, केस वर्कर दिवाकर मिश्रा और वन स्टाप सेंटर की उपनिरीक्षक कनक लता को सम्मानित किया गया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की नवनियुक्त मुख्य सेविका कोमल वर्मा, किरण देवी और शशि लता गौतम को डीएम ने नियुक्ति पत्र दिया। सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, बीएसए दिव्या गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
--
महिलाओं की अद्भुत शक्ति का उत्सव है महिला दिवस : पिंटो



रायन इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रायन ग्रुप ऑफ स्कूल्स की प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो का संदेश पढ़कर सुनाया गया।




डॉ. ग्रेस पिंटो ने अपने संदेश में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उस अद्भुत शक्ति का उत्सव है जो साहस, संवेदनशीलता, ज्ञान और एक बेहतर समाज के निर्माण के प्रति अटूट समर्पण से परिपूर्ण है। यह दिन केवल उपलब्धियों को प्राप्त करने वाली महिलाओं का सम्मान करने का अवसर ही नहीं, बल्कि उन असंख्य अनसुनी नायिकाओं को भी नमन करने का भी अवसर है जिनका त्याग और दृढ़ प्रयास परिवारों, संस्थानों और राष्ट्र को निरंतर सशक्त बनाता हैं। जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो वह अपने साथ कई अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। शिक्षा परिवर्तन का सबसे प्रभावशाली माध्यम है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed