{"_id":"696fc53998144220a6017b68","slug":"women-want-changes-in-tax-slabs-and-control-over-inflation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-163485-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कर स्लैब में बदलाव और महंगाई पर नियंत्रण चाहती हैं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कर स्लैब में बदलाव और महंगाई पर नियंत्रण चाहती हैं महिलाएं
विज्ञापन
ऋतु शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर। संवाद
शाहजहांपुर। फरवरी में आने वाले आम बजट से कामकाजी महिलाएं काफी उम्मीद लगाए हुए हैं। कर के स्लैब में बदलाव, महंगाई नियंत्रण समेत कई बिंदुओं पर महिलाओं को कुछ बेहतर होने की आस है। स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाएं सुलभ होने और आमजन से जुड़े बिंदुओं पर राहत चाहती हैं। कामकाजी महिलाओं ने बताया कि जीएसटी में बदलाव होने के बावजूद कर देना पड़ रहा है। इसमें और संशोधन होने की जरूरत है।
-- -- --
कर की दोहरी मार से बचाया जाए
आम बजट से काफी उम्मीद है। हमारे वेतन से कर कटता है, लेकिन जब खरीदारी करते हैं, उस समय भी कर देना पड़ता है। ऐसे में दोहरे कर की मार से जूझना पड़ता है। वेतनभोगियों को कर पर राहत मिलनी चाहिए, जिससे उनके ऊपर बोझ कम हो सके।
- ऋतु शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, आर्य महिला डिग्री कॉलेज
--
मध्यमवर्गीय लोगों को मिले राहत
महंगाई में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में मध्यमवर्गीय लोगों को राहत देने वाले कदम उठाए जाने चाहिए। इनकम टैक्स के स्लैब में परिवर्तन किया जाए, जिससे महिलाएं बचत कर सकें। बच्चों की शिक्षा की ओर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
- डॉ.आंचल कौशल, चिकित्सक
--
आर्थिक असमानता को खत्म किया जाए
आम बजट से आम आदमी को काफी उम्मीद है। इसमें कर स्लैब में आसानी हो सकती हैं। मध्यम वर्ग को मिलने वाली राहत सीमित है। इस पर विचार करने की जरूरत है। आर्थिक असमानता को खत्म करने के लिए बजट बनाते समय ध्यान रखा जाए।
-गुलिस्ता खान, अधिवक्ता
--
जीवनरक्षक दवाओं पर खत्म हो कर
जीएसटी के स्लैब में बदलाव होने से लोगाें को राहत मिली है, लेकिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार होने की जरूरत है। जीवनरक्षक दवाओं से कर को खत्म करना चाहिए। दवाई पर कोई भी कर नहीं होने से आमजन को बड़े पैमाने पर राहत मिलेगी।
- रचना मोहन, व्यापारी
--
लघु उद्योग पर हो फोकस
आम बजट से हर वर्ग का व्यक्ति आस लगाए है। उम्मीद है कि बजट में ग्रामीण स्तर की महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लघु उद्योग पर फोकस रहेगा। जिससे क्षेत्र की महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। ब्याज की दरें भी कम होने की संभावना है।
- स्वाति सिंह, अध्यक्ष भोर फाउंडेशन