{"_id":"598478424f1c1bb2398b4b0d","slug":"women-must-become-self-dependent","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बनें
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
designing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान वनतारा के तत्वाधान में चीनी मिल गेस्ट हाउस में महिलाओं के तीस दिवसीय निशुल्क ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर डीएम और विधायक ने प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए महिला समूह को पांच-पांच सिलाई मशीन दिए जाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत यह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वह स्वावलंबी बनें। साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत चलाए जा रहे हैं निशुल्क प्रशिक्षण में अनुभव प्राप्त करके अपने जीवन को समुन्नत बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षित महिला समूह को वह पांच-पांच सिलाई मशीन देंगे।
विज्ञापन
डीएम नरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं से और अधिक मेहनत से सीखने का आह्वान किया। तीस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान 39 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया पुरुष प्रशिक्षक खान और महिला ट्रेनर नाजिया ने महिला समूह को प्रशिक्षण प्रदान कराया कार्यक्रम के दौरान बीडीओ जेनित कांत, तहसीलदार देव सिंह चौहान, चीनी मिल प्रबंधक अतुल खन्ना, कोतवाल मनोज कुमार, देवेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा, अनुज गुप्ता, भगत जी, प्रधान संघ के झब्बू लाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन