फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women flocked to the Saturday market to buy warm clothes.

Shahjahanpur News: शनि बाजार में गर्म कपड़े खरीदने के लिए उमड़ीं महिलाएं

Sun, 04 Jan 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Women flocked to the Saturday market to buy warm clothes.
कांट में शनि बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
कांट। सर्दी बढ़ने के साथ नगर के शनि बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए शनिवार को महिलाएं उमड़ पड़ीं। फुटपाथ पर लगने वाले इस बाजार में नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचीं महिलाओं समेत तमाम खरीदारों ने अपने पसंद के कपड़ों की खरीदारी की।
विज्ञापन

हर शनिवार को लगने वाला नगर का शनि बाजार गर्म कपड़ों की बिक्री के लिए आसपास के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। इसमें शाहजहांपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद आदि जनपदों के तमाम व्यापारी दुकानें लगाते हैं। एक दिवसीय बाजार में लाखों रुपये का कारोबार होता है।
विज्ञापन

पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण शनिवार को इस बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में लगी 200 से अधिक दुकानों पर स्वेटर, जैकेट और अन्य गर्म कपड़ों की अच्छी बिक्री हुई। यह बाजार सस्ते कपड़ों के लिए महिलाओं में खासा लोकप्रिय है। बाजार में मोहनपुर ममरेजपुर से आईं ललिता देवी, माया और सुखरानी ने बताया कि बड़े शोरूम की तुलना में वही कपड़े काफी कम कीमत पर यहां मिल जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed