फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women executed 393 deeds between Navratri and Diwali

Shahjahanpur News: महिलाओं ने नवरात्र और दीपावली के बीच कराए 393 बैनामे

Wed, 29 Oct 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women executed 393 deeds between Navratri and Diwali
शाहजहांपुर। जमीन और संपत्ति खरीदने के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। नवरात्र से दीपावली के बीच सदर रजिस्ट्री कार्यालय में 780 बैनामे हुए। इनमें महिलाओं ने 393 और पुरुषों ने 387 बैनामा कराए। महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा शुल्क में एक प्रतिशत की छूट मिलती है। इसीलिए महिलाओं के नाम लोग बैनामा अधिक कराते हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक कुल 12423 बैनामा हुए। इनमें महिलाओं की संख्या 6340 और पुरुषों की 6083 है। इसमें भी 257 बैनामे महिलाओं ने ज्यादा कराए।
विज्ञापन

महिलाओं और पुरुषों को पांच फीसदी रजिस्ट्री शुल्क देना पड़ता है। नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका, विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद क्षेत्र होने पर महिलाओं को एक प्रतिशत विकास कर देना पड़ता है। वहीं, पुरुषों को विकास कर मिलाकर सात फीसदी कर देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को एक करोड़ तक जमीन खरीदने पर एक प्रतिशत की छूट मिलती है। इस राशि के बाद महिलाओं से भी सात प्रतिशत का शुल्क लिया जाता है। अधिवक्ता राजीव तिवारी ने बताया कि रजिस्ट्री कराने पर महिलाओं को एक प्रतिशत की छूट मिलती है। इसलिए लोग महिलाओं के नाम अधिक रजिस्ट्री कराते हैं। महिलाओं की संख्या बैनामों के मामले में अधिक रहती है।
--
महिलाओं के नाम लोग एक प्रतिशत की छूट मिलने की वजह से बैनामा अधिक कराते हैं। इससे काफी बचत हो जाती है।
- अरुण गुप्ता, सब रजिस्ट्रार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed