{"_id":"6864355227ace33d6f07e1a0","slug":"womans-husband-accuses-her-of-murder-after-rape-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-147144-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला के पति ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला के पति ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के एक गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। नानकमता से लौटकर आए मृतका के पति ने आरोप लगाया कि पत्नी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
सोमवार को महिला का शव मकान से सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला था। उसकी पायल घर के बाहर पड़ी थी। उसका पति 25 जून को ही नानकमता में खेताें में मजदूरी करने के लिए गया था। पत्नी की मौत के बाद लौटे मृतका के पति ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर बताया कि 29 जून की रात को पत्नी ने कॉल की थी। बताया था कि रुपये खत्म हो गए हैं। खर्च नहीं चल पा रहा है।
तब उससे बचे सौ रुपये खर्च करने के लिए कहा था। कहा था कि वह पांच दिन के बाद लौट आएगा। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उन्होंने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया। बताया कि वह पूर्व में घर के आसपास घूमते देखा गया था। वहीं, दूसरी ओर पोस्टमॉर्टम में मृतका की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसके चलते विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या और दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद